अजमेर जिले की बेटी गौरी माहेश्वरी राजस्थान यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
राजस्थान यूथ बॉर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव - 2025 में अजमेर जिले की बेटी गौरी माहेश्वरी पुत्री श्री गौरव माहेश्वरी पोती श्री ज्ञान देव माहेश्वरी (मूंदड़ा) को राजस्थान यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य मंत्री श्री भजनलाल शर्मा, माननीय मंत्री युवा मामले एवं खेल विभाग कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गौरी को 1 लाख का चेक मोमेंटो व सर्टिफिकेट दिया और आगे इन्हें यूथ समिट के लिए राज्य सरकार की ओर से जापान एवं लंदन ले जाया जाएगा। गौरी माहेश्वरी को पूर्व में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया है। गौरी की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News