चार्टेड एकाउंटेंट का सम्मान समारोह 'उड़ान 2024' आयोजित
तेलंगाना आँध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, तेलंगाना आँध्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा एवं हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 9 जनवरी 2025 को KLN प्रसाद ऑडिटोरियम, फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बिल्डिंग, रेड हिल्स पर माहेश्वरी समाज के उत्तीर्ण चार्टेड एकाउंटेंटस का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगठन मंत्री मनोज कुमार सोमानी द्वारा बताया गया कि नवंबर 2023, मई 2024 एवं नवंबर 2024 में आयोजित चार्टेड एकाउंटेंट की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं का सम्मान समारोह 'उड़ान 2024Ó माहेश्वरी सीए की पहचान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंच पर महासभा कार्य समिति सदस्य भगवती बलदवा, महासभा दक्षिणांचल उप सभापति अरुण भाँगडिय़ा, कार्यसमिति सदस्य रमेश परतानी, कार्यसमिति सदस्य नारायण दास बंग, महासभा दक्षिणांचल चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश मोदानी, तेलंगाना आँध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया एवं मंत्री सीए कन्हैया लाल राठी, प्रादेशिक युवा संगठन के मंत्री सुनील भट्टड, हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भगवान पंसारी एवं मंत्री राजेश मालपानी तथा हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष अभिषेक ईनानी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रारम्भ भगवान महेश की पूजा अर्चना एवं महेश वन्दना से किया गया। प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया ने अपने उद्बोधन में उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ये शुरुआत भर है इसके आगे के लक्ष्य तय करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत एवं लगन की ज़रूरत है माहेश्वरी महासभा के फ्लैगशिप प्रोग्राम मिशन 100 IAS में आप सभी छात्र छात्राओं को सिविल सेवा में आने का प्रयास करना चाहिए। महासभा दक्षिणांचल उप सभापति अरुण भांगडिय़ाँ ने कहा इच्छा शक्ति एवं आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है आप सभी छात्र छात्राएँ का भविष्य उज्जवल है जीवन में ऊँचे लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करते रहना है। प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के मंत्री सीए कन्हैया लाल राठी ने उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि चार्टेड अकाउंटेंट की परीक्षा क़तई आसान नहीं है इसमें लगातार नए विषयों के अध्ययन के साथ साथ लक्ष्य के लिए समर्पण की अति आवश्यकता है लक्ष्य हासिल करने में आपके समर्पण पर सभी को बहुत शुभकामनाएँ।
महासभा कार्य समिति सदस्य एवं मोटिवेशनल स्पीकर रमेश परतानी ने छात्र छात्राओं से लक्ष्य हासिल करने में किसका अधिकतम श्रेय हैं प्रश्न किया अधिकतम छात्र छात्राओं ने अपने माता पिता के समर्पण को श्रेय दिया उन्होंने कहा छात्र छात्राएँ आज ये संकल्प लेकर जाए कि वे सजातीय विवाह करेंगे तथा तीन संतान का लक्ष्य रखेंगे जिससे माहेश्वरी समाज के उच्च बुद्धिमत्ता गुणांक बरकरार रख सकेंगे तथा समाज की घटती जनसंख्या पर क़ाबू पा सकेंगें। महासभा कार्य समिति सदस्य एवं ओजस्वी वक्ता भगवती बल्दवा ने उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा वर्तमान समय में देश दुनिया में अनेकों वित्तीय एवं आर्थिक चुनौतियां हैं आपका योगदान अति महत्वपूर्ण रहने वाला है निरंतर परिश्रम एवं लगन से आप देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं
तत्पश्चात् साउथर्न रिजनल कौंसिल ऑफ ICAI में चयनित सीए दीपक लढ्ढा का मंच पर शॉल माला द्वारा स्वागत सम्मान किया गया चार्टेड एकाउंटेंट परीक्षा में पूरे भारत वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हेरंभ माहेश्वरी, आठवाँ स्थान प्राप्त करने वाले शुभम् तोषणीवाल तथा 60 से अधिक उत्तीर्ण चार्टेड अकाउंटेंटस का मंच पर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेण्टो से सम्मान किया गया है। हेरंभ माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में माता पिता के आशीर्वाद को अपनी सफलता का अधिकतम श्रेय दिया।
आगामी 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाज द्वारा आयोजित माहेश्वरी यूनिटी रन का पोस्टर लॉन्च किया गया। माहेश्वरी यूनिटी रन गोशामहल ग्राउंड से प्रारंभ होकर माहेश्वरी भवन बेगम बाजार तक जाएगा सभी समाज बंधुओं को इसमें सम्मिलित होने की अपील की गई। मंच का संचालन प्रादेशिक संगठन मंत्री मनोज कुमार सोमानी एवं गोपाल राठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान एवं प्रादेशिक युवा संगठन के मंत्री सुनील भट्टड द्वारा कार्यक्रम संयोजक गोपाल राठी, प्रवीण तोषणीवाल, रोहित ईनानी व शिव लखोटिया तथा उपस्थित छात्र छात्राओं, अभिवावकों तथा समाज बंधुओं को कार्यक्रम सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Latest News