माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा की जायेगी नि:शुल्क जांच
माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा किर्लोस्कर टेक्नोलॉजी के सहयोग से 8 नवम्बर 2024 को ओपीडी में खून टेस्ट की लैब स्थापित की गई है। इस नए प्रयास से माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षणों की सुविधा प्रदान की जा रही है -
(1) LFT (लिवर फंक्शन टेस्ट)
(2) बिलिरुबिन (कुल, प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष) एसजीपीटी,अल्कलाइन फास्फेटेस (ACP), कुल प्रोटीन एल्ब्यूमिन
3) CBC (कम्पलीट ब्लड काउंट) कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड्स (TG)
4) KFT (किडनी फंक्शन टेस्ट)-यूरिया,क्रिएटिनिन,यूरिक ऐसिड
5) ब्लड शुगर (चीनी के स्तर की जांच), फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज, पोस्ट प्रांडियल ब्लड ग्लूकोज (क्कक्क), रैंडम ब्लड ग्लूकोज।
महाकुंभ अमृत काल पर्व के उपलक्ष में 11 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक यह सभी टेस्ट मुफ्त में किए जाएंगे। यह सभी टेस्ट माहेश्वरी सेवा सदन (160/7A, सेक्टर 7A) में रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किए जाते हैं। (रविवार-अवकाश)
Latest News