माहेश्वरी परिषद वाराणसी पिकनिक कार्निवल का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी परिषद वाराणसी द्वारा आयोजित पिकनिक कार्निवल 5 जनवरी 2025 को बावन बीघा गौशाला में शानदार सुंदर तरीके से संपन्न हुई। करीब 15 समाज जनों द्वारा गौ माता की सवामणि की गई और काफी समाज बंधुओ द्वारा स्वेच्छा से गौदान में सहयोग भी दिया। कला संस्कृति की भाभियों द्वारा गौमाता की छप्पन भोग की झांकी का श्रृंगार भजन व बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया और गौ माता को छप्पन भोग लगाकर आरती की गई। पिकनिक के अंतर्गत सभी वर्ग के लोगों ने खेल कूद कर खूब आनंद लिया और और कई प्रकार के गेमों में और हाउसी और लक्की ड्रॉ में सभी ने हिस्सा लिया और विजेताओं को उपहार दिए गए। बच्चों के लिए भी खेलकूद और सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट भी दिया गया। सभी लोगों ने इस जाड़े के मौसम में गरम-गरम नाश्ते खाने के लजीज व्यंजनों और चाय पकौड़ी का आनंद भी उठाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक राजेश गट्टाणी, मनीष मांधनी, राहुल कोठारी, बालमुकुंद आसवा, संगीता मूंदड़ा, प्रेमा लड्ढा, मोनिका कोठारी एवं प्रियंका राठी का सराहनीय योगदान रहा। इनके अलावा विशेष रूप से रश्मि राठी, खुशबू जाखोटिया, नवनीत कोठारी और लोकेंद्र करवा भैया का पूर्ण सहयोग मिला। इस कार्यक्रम में राजेश बाहेती, कृष्ण काबरा, अनीता डागा, क्रिस्टा झंवर, निशा कोठारी, ऊषा मंत्री, मांगीलाल सारडा, गौरीशंकर नेवर, लाला चांडक, राकेश दरक, ऋषि पटवारी के अलावा समाज के 300 लोगो की उपस्थिति रही।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन