हैदराबाद सिकंदराबाद माहेश्वरी महिला जिला संगठन द्वारा 'नारी शक्ति-द्रौपदी' कार्यक्रम आयोजित
हैदराबाद सिकंदराबाद माहेश्वरी महिला जिला संगठन द्वारा 5 जनवरी 2025 को कार्यक्रम 'नारी शक्ति-द्रौपदी' होटल क्वॉलिटी इन रेसीडेंसी में मंचन किया गया। हैदराबाद सिकंदराबाद माहेश्वरी महिला जिला संगठन की अध्यक्षा लता तोषनीवाल और मंत्रानी आरती असावा ने बताया कि अंजना चांडक, बंगलौर केद्वारा द्रौपदी के चरित्र पर बहुत सुंदर मोनोलॉग प्रस्तुत किया गया,उन्होंने द्रौपदी के जीवन का बहुत गहराई के साथ मंथन किया। कार्यक्रम में लगभग 300 दर्शक थे। कार्यक्रम में हैदराबाद सिकंदराबाद माहेश्वरी जिला संगठन के अध्यक्ष भगवान पंसारी व मंत्री राजेश मालपानी, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा रजनी राठी व सचिव मंजू लाहोटी, निवर्तमान अध्यक्षा उर्मिला साबू, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया व मंत्री कन्हैयालाल राठी, दक्षिणांचल की संयुक्त मंत्री रेणु सारडा, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के उपाध्यक्ष अरुण भांगडिया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भगवती बल्दवा ने नारी शक्ति पर अपने विचार व्यक्तकिए और उद्घाटन कर्ता शांता देवी लोहिया उपस्थित थे।
Latest News