आयुष तोषनीवाल, भीलवाड़ा सीए बने
श्री डूंगरगढ़ कालूबास निवासी, भीलवाड़ा प्रवासी श्री किशनलाल तोषनीवाल के पौत्र व श्री राम अवतार एवं श्रीमती ललिता तोषनीवाल के प्रतिभाशाली सुपुत्र आयुष तोषनीवाल ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परचम फहराते हुए सीए फाईनल की परीक्षा उतीर्ण कर अपने परिवार व समाज को गौरवान्वित किया है। आयुष की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News