अंतरराष्ट्रीय महाधिवेशन 8 से 11 जनवरी 2026 तक एक बार पुन: जोधपुर में

सूरत समागम में एक महत्वपूर्ण फैसला यह भी लिया गया कि माहेश्वरी समाज का अंतरराष्ट्रीय महाधिवेशन (माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन, रूत्रष्ट) तथा माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो (रूत्रश्व) एक बार फिर सूर्यनगरी जोधपुर में होने जा रहा है। चार दिवसीय यह एक्सपो 8-9-10-11 जनवरी 2026 को संपन्न होगा। महामंत्री श्री अजय काबरा ने बताया कि सूरत समागम के फैसले के बाद इस ग्लोबल कन्वेंशन की तिथियां भी फ़ाइनल कर दी गई हैं। 8 से 11 जनवरी को यह कन्वेंशन संपन्न होगा। 2019 में हुए कन्वेंशन की अनुगूंज देश विदेश में सुनाई दी गई थी तथा उसमें 40 हजार से अधिक समाजबंधु एकत्रित हुए थे। इस बार इस भव्य समागम में लगभग 60 हजार से अधिक समाज बंधु/बहनों के शामिल होने की संभावना है। यह कन्वेंशन कई तरह के नवाचारों से परिपूरित रहेगा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन