अजमेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन बैठक का आयोजन सम्पन्न

सरवाड़, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजयशंकर मूंदड़ा ने कहा कि परस्पर मैत्री भाद, आपसी समन्वय और सामाजिक सरोकारों से जुड़कर ही हम समाज को आगे ले जा सकेंगे। मूंदड़ा यहां माहेश्वरी भवन में रघुुकुल रीत - सिद्धा समिति के तहत अजमेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति में महिलाओं की भुमिका भी अहम मायने रखती है। महिलाओं को चाहिए कि वे आपस में संगठित बने और कड़ी प्रतिस्पर्धा और सूचना क्रांति के इस युग के अनुरूप अपने आप को स्थापित करें। उन्होंने समाज की घटती जनसंख्या पर भी चिंता जाहिर की और विशेष रूप से कन्या जन्म पर परिवार में विवाह के संमान महोत्सव करने व थाली बजाकर पूजन करने की अपील की। उन्होंने महासभा की ओर से संचालित विभिन्न ट्रस्टों की भी जानकारी दी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मंजू मूरक्या ने समाज में शिक्षा के साथ संस्कार निर्माण व प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए उन्हें अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विशिष्ठ अतिथि अंचल सह प्रभारी सुनीता रांदड़ ने सामाजिक परिवेश में घटती मर्यादा को चिंताजनक बताया और कहा कि आधुनिकता के नाम पर पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है, जो समाज को पतन की ओर ले जाने वाला है। विशेष अतिशि किशन बांगड़, लक्ष्मी निवास डोडिया, रेणू पोरवाल व टमा हेडा आदि ने भी विचार रखे। जिला सचिव सुमन बांगड़ ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक के प्रारंभ में सरवाड़ महिला मंडल अध्यक्षा इन्द्रा बिड़ला ने स्वागत उद्बोधन दिया। बैठक का संचालन रेखा लढ्ढा व सीता डोडिया ने किया। बैठक के समापन पर सरवाड़ मंडल सचिव गौरी डोडिया ने आभार जताया। बैठक में जिला पदाधिकारी मोनिका भंसाली, मंजू तापडिया, रेणू पोरवाल, नकल मंत्री आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिला मंडल की सदस्याओं ने सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ते दिखावे पर लघु नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन