सीए परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त करने हेरंब माहेश्वरी, हैदराबाद हुए सम्मानित
सीए परीक्षा मे संपूर्ण भारत वर्ष में प्रथम रैंक प्राप्त करने पर हेरंब माहेश्वरी सुपुत्र मोनिका ओमप्रकाश धूत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा दक्षिणांचल के उपसभापति अरुण भांगडिय़ा, कार्यकारिणी सदस्य बुद्धिप्रकाश तोषनीवाल एवं गोपाल सोमानी, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया, हैदराबाद सिकंदराबाद जिला सभा के अध्यक्ष भगवान पंसारी, महामंत्री राजेश मालपानी, कार्यालय मंत्री रामदेव सारडा, प्रकाश लढ्ढा ,घनश्याम बजाज आदि उपस्थित थे। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री अजय काबरा एवं हिमाचल प्रदेश रेरा के पूर्व चेयर पर्सन श्रीकांत बाल्दी ने फोन पर हेरंब को बधाई दी एवं उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। हेरंब माहेश्वरी की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं।
Latest News