श्री मोहन बिरला, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश के बून्दी जिलाध्यक्ष पद पर मनोनित

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान प्रदेश के प्रदेशााध्यक्ष बनवारी लाल सिंघल पूर्व विधायक अलवर एवं राकेश बडगोती कार्यकारी अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश महामंत्री केशव गुप्ता ने बून्दी जिलाध्यक्ष पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश के लिए समाज सेवी किसान नेता मोहन बिरला को मनोनीत किया है। यह जानकारी अखिल भारतीय भारतीय वैश्य महासम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल ने बताया कि बून्दी जिले मे संगठनात्मक गतिविधियों को बढाने एवं विस्तार करने के लिए बिरला की नियुक्ति की गई है। नव नियुक्त बिरला एक सशक्त समाज सेवी प्रतिभा है जो समाज के साथ कई धार्मिक संगठनों मे कार्य कर चुके है तथा कर रहे है। माहेश्वरी समाज की सक्रिय भागीदारी रखने वाले बिरला का सामाजिक कार्यो मे एक लम्बे अर्से से जुडाव रहा है। बिरला कृषि व्यापार से जुडे है इनकी नियुक्ति पर हिण्डोली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, पूर्व सभापति मधु नुवाल, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, उद्योगपति सत्यनारायण माहेश्वरी, राधेश्याम झंवर, भगवान बिरला, शिव तोतला, गौरव नुवाल, संजय मण्डोवरा, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष भगवान बिरला, भगवान लाडला सहित कई सामाजिक व्यापारिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बिरला की नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन