रांची समाज की 31वीं चौपाल में हुआ भरपूर मनोरंजक कार्यक्रम
रांची समाज के वरिष्ठ लोगों के समूह चौपाल ने अपनी 31वीं चौपाल 29 दिसंबर को सजाई। जून 2022 से प्रत्येक महीने सजने वाली इस चौपाल में विभिन्न तरह के कार्यक्रम सजाए जाते हैं। 31वीं चौपाल का विषय था Courtship Period यानी सगाई से शादी तक की मधुर यादों को संजोना। इस विशेष चौपाल में पुरुष सदस्य अपनी जीवन संगिनी के साथ सम्मिलित हुए। कुल 81 प्रतिभागी थे। कार्यक्रम के दौरान ही प्रत्यक्ष लॉटरी के द्वारा चयनित जोड़े या एकल सदस्य को कोई ना कोई मनोरंजन एक्टिविटी दी गई। जैसे कोर्टशिप पीरियड की यादों का उदगार गीत, कविता, शायरी या शब्दों के द्वारा। कोई रोमांटिक गीत गाना। गुलाब के फूल आदान-प्रदान कर प्यार का इजहार करना। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्मुक्त भाव से इस कार्यक्रम में भाग लिया और आनंदित हुए। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए कोरस गीत, म्यूजिकल क्विज एवं सामूहिक नृत्य का कार्यक्रम भी हुआ। लजीज व्यंजनों का आनंद भी लिया गया। विशेष बात यह है की चौपाल में सम्मिलित सभी सदस्यों की उम्र 60 से 85 साल तक की थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह महफिल वरिष्ठ लोगों की नहीं वरन युवा साथियों की है।
Latest News