चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा सगंठन ने नये बने चार्टर्ड अकाउंटेंट का किया स्वागत
जिला माहेश्वरी युवा संगठन चित्तौडग़ढ़ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बने सुश्री आयुषी गगरानी, श्रुति डाड, राधिका काबरा, हर्षित मालानी का स्वागत अभिनन्दन किया। जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल हेडा ने बताया कि अभी हाल ही में जिले से बने चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिणामों में समाज के चारों नए बने चार्टर्ड अकाउन्टेंट का माहेश्वरी युवा संगठन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश तोषनीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत लढ्ढा, जिला अध्यक्ष लोकेश समदानी नगर सभाध्यक्ष राकेश मंत्री, महामंत्री शेलेंद्र झंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष आयुष गगरानी, जिला युवा संगठन सांस्कृतिक मंत्री दीपक आगाल, जिला सयुक्त मंत्री वैभव मूंधडा, मिडिया प्रभारी विनोद न्याती, संगठन के नगर पालिका कालोनी इकाई अध्यक्ष कुलदीप जागेटिया, सेंती अध्यक्ष ललित लढ्ढा, सौरभ जागेटिया, रोनक आगाल ने उपरना ओढाकर स्वागत सम्मान कर मुंह मीठा करवाया साथ ही इनके परिजनों राजेंद्र गगरानी, नरेन्द्र डाड, दिनेश मालाणी, संजय काबरा, सीमा गगरानी, लाड डाड, अंजू मालाणी, पुष्पा काबरा का भी उपरना ओढा कर सम्मान किया। ओमप्रकाश तोषनीवाल, राकेश मंत्री, शैलेंद्र झंवर एवं भरत कुमार लढ्ढा ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की व सगठन को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने हेतू प्रोत्साहित किया। राजेन्द्र गगरानी ने सभी परिजनों की ओर से युवा संगठन को साधुवाद दिया। कार्यक्रम मे पधारे हुए सभी समाज जन का आभार नगर महामंत्री शैलेन्द्र झंवर ने व्यक्त किया।
Latest News