"काल्या फाउंडेशन" द्वारा प्रदान की जाएगी 21 लाख रुपए की राशि
वर्तमान समय में एक चलन सा हो गया है कि समाज में प्राय: बढ़ती उम्र में विवाह हो रहे हैं, और विवाह उपरांत भी तीन-चार वर्षों तक नव युगल दंपति संतानोत्पत्ति के लिए मानस नहीं बना रहे हैं, फलस्वरूप ना सिर्फ समाज की जनसंख्या घट रही है अपितु आने वाले समय में हमे कई अन्य समस्याएं भी देखने को मिलेगी। 30-32 की उम्र में यदि संतानोत्पत्ति होगी और जब हम 65 वर्ष के होंगे तब हमारे पोत्र-पोत्री होंगे तब क्या हम उनका लालन-पालन अपने हाथों से कर पाएंगे ? क्या हम उनका विवाह देख पाएंगे ? इसलिए जरूरी है कि समय पर विवाह हो और समय पर ही संतानोत्पत्ति हो। अतः 1 अक्टूबर 2024 के पश्चात विवाहित होने वाले समाज के ऐसे नव दम्पति जिनके विवाह के 1 वर्ष के अंदर संतानोत्पत्ति होने पर, ऐसे नव दंपतियों को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के ट्रस्ट "श्री बसन्तीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाउंडेशन" द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप नव दंपति संतानोत्पत्ति सम्मान से अलंकृत करते हुए प्रथम 100 दंपतियों को शगुन राशि 21000/- रुपए की एफ डी प्रदान की जाएगी।
राजकुमार काल्या - चैयरमैन, युवा फाऊंडेशन
शरद सोनी - राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा संगठन
जानकारी इस मोबाइल नंबर पर प्रेषित करें : 9460041214
राजकुमार काल्या - चैयरमैन, युवा फाऊंडेशन
शरद सोनी - राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा संगठन
जानकारी इस मोबाइल नंबर पर प्रेषित करें : 9460041214
Latest News