देश के लाल धीर बल्दुआ ने विदेश में माहेश्वरी समाज का नाम रोशन किया

जिला ब्यावर (राजस्थानी) मूल निवासी धीर बल्दुआ सुपुत्र सीए पंकज बल्दुआ जो की आबूधाबी (यू.ए.ई) के ब्राइटन कॉलेज में अध्यनरत था, जिसने कक्षा 12th विज्ञान में पांच विषयों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर ने केवल बल्दुआ परिवार का नाम रोशन किया बल्कि माहेश्वरी समाज व राजस्थान एवं भारत देश का नाम रोशन किया है। धीर बल्दुआ अपने जीवन के प्रारम्म से ही मेघावी छात्र रहे है एवं शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक क्षेत्र में भी अनेक मेडल अर्जित किया है। धीर बल्दुआ ब्यावर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष डॉ.एल.एन.बल्दुआ एवं वीणा बल्दुआ पूर्व अध्यक्षा माहेश्वरी महिला परिषद ब्यावर के पौत्र हैं। अध्ययन में उच्चतम प्रतिभा स्थापित होने एवं सह-शैक्षणिक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित होने के कारण अगस्त 2023 में यू.एस.ए की विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी आफ केलिफोर्निया (बक्रली) में ऐरो स्पेस इंजीनियरिंग में चयन हुआ है। Further Maths में उच्चतम अंक प्राप्त करने के कारण ऐरो स्पेस के 4 वर्ष के कोर्स को 3 साल में ही पूर्ण करने की अनुमति विश्वविद्यालय से प्राप्त हो गई है। धीर बल्दुआ अपनी इस सफलता का सारा श्रेय कड़ी मेहनत, संघर्ष और परिवार का साथ बड़ो का गुरुजनों का मार्ग दर्शक आशीर्वाद ही आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। यह जानकारी राजेंद्र काबरा, ब्यावर ने प्रदान की।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन