माहेश्वरी समाज राजसमंद के कैलेंडर वर्ष 2025 का हुआ विमोचन
राजसमंद माहेश्वरी समाज के श्री महेश प्रगति संस्थान के नव वर्ष 2025 के कैलेंडर का विमोचन चौमुखा महादेव परिसर में भगवान भोलेनाथ व चौमुखा महादेव समिति ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश ठाकुर एवं महेश प्रगति संस्थान के वरिष्ठ सदस्यो के समक्ष विमोचन किया गया। कैलेंडर के प्रधान संपादक श्री लक्ष्मी लाल ईनाणी ने बताया कि कैलेंडर बहुत ही आकर्षक, मल्टी कलर, क्वालिटी एवं समाज में काम आने वाली पूरी जानकारी, परिवार सहित सुची के साथ प्रकाशित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के संयुक्त मंत्री केदारमल न्याती, जिला संगठन मंत्री भगवती लाल असावा, श्री महेश प्रगति संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल अजमेरा, सचिव विनोद पोरवाल, श्याम सुंदर काबरा, महेश युवा मंच अध्यक्ष एवं सम्पादक लोकेश कोगटा, सम्पादक राजेश न्याती एवं गिरिराज लाहोटी सहित कई जन मौजूद रहे। चौमुखा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री दिनेश ठाकुर ने कैलेंडर की काफी सराहना की एवं कहा कि ऐसे कैलेंडर हर समाज वालों को प्रकाशित करने चाहिए ताकि सभी समाज सभी जानकारी से अवगत हो सके। समापन पर प्रधान संपादक श्री लक्ष्मी लाल ईनाणी ने सभी गणमान्य अतिथियो को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
Latest News