अहमदाबाद माहेश्वरी प्रीमियर लीग का आयोजन सम्पन्न
अहमदाबाद माहेश्वरी प्रीमियर लीग (AMPL) द्वारा आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें संस्करण का शानदार समापन हुआ जिसमें 6 टीमों ने भाग लिया। लीग स्टेज की टॉप टीम रजवाडा स्पोर्ट्स और सेमी फाइनल मैच की विनर मगरा स्पोर्ट्स अहमदाबाद के बीच फाइनल का मुकाबला खेला गया। जिसमें रजवाडा स्पोर्ट्स जीत हासिल की। टीम रजवाडा स्पोर्ट्स के ओनर कैलाश पेड़ीवाल और हेमंत लाहोटी ने युवा टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि महालक्ष्मी पॉलीकॉट के नारायण मूंधड़ा और अमित बाहेती थे। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन समाज के युवा वर्ग को एक दूसरे से जुडऩे के लिए एक मंच देता हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में तारा ट्रेडलिंक्स के हरि प्रसाद बाहेती, बीकानेर एग्रीको के सुनील पुंगलिया और नर्मदा पॉलीफैब के प्रेम चांडक मौजुद रहे। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार पवन राठी को मिला। वहीं बेस्ट बोलर प्रवेश साबू रहे। संस्करण 9 के मुख्य प्रयोजक RSB Cottex के नरेश, विनय राठी और अशोक सोमानी होंगे।
Latest News