वरंगल में बड़े धूम धाम से धनुर्मास महोत्सव का आयोजन
श्री लक्ष्मीवेकेश देवस्थान वरंगल में जगतगुरु रामानुजाचार्य झालरिया पीठाधीश्वर श्री श्री श्री 1008 परम पूज्य स्वामीजी श्री घनश्यामाचार्य जी महाराज के मंगलाशासन से मंदिर की प्रतिष्ठा के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर स्वर्णजयंती महोत्सव एवं दिव्य धनुर्मास महोत्सव का आयोजन सोमवार दिनांक 16/12/2024 से मंगलवार दि. 14/01/2025 तक श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह 8.1 बजे से पूजा, अर्चना, नित्य पाठ, पासुर, गोपी गीत, आरती एवं तीर्थ, गोष्टी प्रसाद का वितरण किया जारहा है। विशेष उत्सवों में रविवार दि. 22/12/2024 को श्री गोदा महारानी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मधुर भजनों के साथ नृत्य करते हुए मनाया गया। रविवार दि. 29/12/2024 को श्री गोदा रंगनाथ भगवान की सगाई एवं मूंगहाथ का कार्यक्रम भी बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में भगवान के विवाह की लग्न पत्रिका लिखी गई, महिलाओं द्वारा नृत्य एवं भजनों का कार्यक्रम किया गया। इस वर्ष धनुर्मास महोत्सव के सभी उत्सवों के मुख्य यजमान जाखोटिया परिवार, वरंगल है। रविवार दि. 12/01/2025 को श्री गोदा रंगनाथ भगवान का विवाह महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा। आगामी दि.14/01/2025 तक प्रति रविवार विशेष उत्सव बड़े धूम धाम से मनाएं जाएंगे, मंदिर के व्यवस्थापाकों ने सभी को सहपरिवार भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया। यह जानकारी, दामोदर, श्यामसुंदर, लक्ष्मीकांत, संदीप जाख़ोटिया ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
Latest News