अखिल भारतीय गट्टानी परिवार का द्वितीय मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सिवानी जिला भिवानी हरियाणा की ऐतिहासिक भूमि पर दिनांक 28 से 29 दिसंबर 2024 तक अखिल भारतीय गट्टानी परिवार का द्वितीय मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के भूतपूर्व मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्री  जयभगवान जी, डीएसपी, सिवानी (हरियाणा) उपस्थित थे। डीएसपी साहब, ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस भाग दौड़ भरे जीवन में और आधुनिकता की होड ने, जहां रिश्तों के तारों को ढीला कर दिया है। आज परिवार, परिवार से दूर होता जा रहा है। ऐसे समय में हमें परिवार को परिवार से जोड़कर रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आने वाली पीढिय़ां हमें कभी माफ न कर सकेंगी। पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को जोड़कर रखना आज समय की मांग है, अन्यथा हम एक दूसरे से इतने दूर हो जाएंगे कि उन दूरियों को मिटाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। इसलिए ऐसे मिलन समारोह की बहुत आवश्यकता हैं। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित कर हम हमारे परिवार और समाज को एकजुट रख सकेंगे। इस उद्बोधन के पश्चात अखिल भारतीय गट्टानी परिवार की कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से संरक्षक श्री जय किशन गट्टानी एवं रमेश गट्टानी, आकोला के सानिध्य में निम्नानुसार किया गया - अध्यक्ष नारायण गट्टानी, नीमराना (राजस्थान), उपाध्यक्ष पवन गट्टानी, सादुलपुर (राजस्थान), उपाध्यक्ष रवि गट्टानी, सिवानी (हरियाणा), सचिव महेश गट्टानी, फरीदाबाद (हरियाणा) सह सचिव श्वेता गट्टानी, भोपाल (मध्यप्रदेश) संगठन मंत्री अनिल गट्टानी, जोधपुर (राजस्थान), कोषाध्यक्ष विनोद गट्टानी, डीडवाना (डीडवाना-कुचामन) इसी के साथ सात सदस्यों की एक टीम एवं एक सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। इस स्नेह मिलन समारोह में भाग लेने हेतु पूरे भारतवर्ष से यथा- कोलकत्ता, रांची, दिल्ली, आकोला, भोपाल, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, डीडवाना, मुंबई, मेड़ता सिटी, पुणे, गुढा, सिरसा, बेरसिया, नीमराना, सादुलपुर, रेवाड़ी, जयपुर, फरीदाबाद, सिवानी जिला भिवानी (हरियाणा) चौटाला, इंदौर, नोहर, जोधपुर, बीकानेर, हिम्मतसर, नीमच, आदि स्थानों से समाज बंधु पधारे।  इन सभी का संरक्षक जय किशन गट्टानी एवं रमेश गट्टानी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन