श्रीगंगानगर माहेश्वरी प्रोफेशनल सैल का पारिवारिक मिलन समारोह धूम-धाम से संपन्न

श्री माहेश्वरी प्रोफेशनल सैल, श्रीगंगानगर का पारिवारिक मिलन समारोह धूम-धाम से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में से कुछ वक्त निकालकर मनोरंजन करना व आपसी मेलजोल बढ़ाना था। इस अवसर पर सैल के सदस्य एवं स्थानीय संगठन श्री माहेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष एवं श्री माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्षा व सचिव सपरिवार उपस्थित थे।

डॉ. अजीत सोमानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सैल के सरंक्षक डॉ. नरेश पेड़ीवाल, अध्यक्ष श्री भगवानदास चांडक, सचिव श्री राधेश्याम झंवर, कोषाध्यक्ष श्री संजय राठी, सेवा समिति के अध्यक्ष श्री महेश नढ़ाणी व महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता बिहाणी ने भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ की। तत्पश्चात दिव्या भट्टड़, सूर्यांश राठी, हार्दिका राठी, आराध्या राठी व आयांश पेड़ीवाल ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी व उनको पुरस्कृत भी किया गया।

डॉ. ऋचा पेड़ीवाल के मार्गदर्शन में सी.ए. अंजली होलानी, इंजी. अंकित होलानी व इंजी. धारणा माहेश्वरी (सोमानी) द्वारा इंजी. दीक्षित होलानी व मोहक सोमानी के सहयोग से खिलाये गए अनोखे खेलों में सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व बहुत ही आनंदित महसूस किया। सभी आयु वर्ग के लिए खिलाये गए इन मनोरंजक खेलों के माध्यम से ढेरों पुरस्कार जीतने का मौका मिला। मनोरंजन से भरपूर इस कार्यक्रम में समय बीतने का किसी को पता ही नहीं लगा।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में निर्धारित समय तक पहुँचने वाले सदस्यों में से लाटरी द्वारा चयनित तीन सदस्यों को समय पाबन्दी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों व स्थानीय संगठनों के उपस्थित अध्यक्ष/सचिव को कार्यक्रम के दौरान सपरिवार फोटो खींच कर प्रिंटेड फोटो दी गई, जिसे सभी ने बहुत सराहा। श्री भगवानदास चांडक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में  प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. आदित्य पेड़ीवाल ने सफल मंच संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में अति स्वादिष्ट व्यंजनों से भरपूर रात्रिभोज का भी सबने लुत्फ उठाया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन