श्री महेश नवयुवक मंडल इचलकरंजी द्वारा आयोजित माहेश्वरी प्रीमियर लीग सीजन 5 के शानदार समापन
श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा माहेश्वरी प्रीमियर लीग सीजन 5 क्रिकेट मैच का आगाज 18 दिसम्बर से 22 दिसंबर के बीच नामदेव ग्राउंड, इचलकरंजी में खेला गया। कुल 12 टीमों में खेले गये इस क्रिकेट संग्राम में श्री श्याम राइसर्स (विकास काबरा, अरुण धूत, प्रतिक बजाज, केशव बजाज) विजेता, सोनी स्ट्राइकर्स (रौनक सोनी, अमित तोषनीवाल) प्रथम उपविजेता और महेश जगन्नाथ रॉयल्स (गोविंद मालपानी और शिशिर जाजू) ने दूसरे उपविजेता रहे। इस माहेश्वरी प्रीमियर लीग को NATURAL GROUP (श्रीवल्लभ बांगड़ और रामनारायण गट्टानी परिवार) ने मुख्य आयोजक मिश्रिलाल आनंद जाजू का KIT SPONSOR (गौरव श्रीगोपाल सोनी), TROPHY SPONSOR (आदित्य बिड़ला ग्रुप) 1st Prize wnd Prize के रूप में महेश नवयुवक मंडल को अपना पूरा साथ दिया। पूरे जोश और खुशी के इस आयोजन को पूरे माहेश्वरी परिवार इचलकरंजी ने एक उत्सव की तरह मनाया और लगभग 10000 दर्शकों ने इस आयोजन का लाभ लिया। समापन में सबका आभार प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक लोया, किशोर हेड़ा और सर्वेश्वर छापरवाल ने माना व अध्यक्ष चंद्रशेखर बांगड़ और अमित कुमार काबरा ने सभी का धन्यवाद माना
Latest News