जलगाव जिल्हा माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा स्वयसिद्धा मेले का आयोजन सम्पन्न
जलगाव जिल्हा माहेश्वरी महिला संगठन महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा स्वयसिद्धा मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन प्रदेश सह सचिव राधा झंवर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वयं सिद्ध समिति संयोजिका रेखा मूंदड़ा व सम्माननीय अतिथि स्वयं सिद्धा समिति सहसंयोजिका शारदा कासट थे। इस मेेले में कपड़े, ऑरनामेंट ज्वैलरी, घर के सजावट के साहित्य और विशेष खानपान के स्टॉल लगाये गये थे। इस मेले को माहेश्वरी समाज के राज्य के उपाध्यक्ष श्री केदार मूंदड़ा, जिल्हाध्यक्ष श्री बी.जे. लाठी, जिल्हा सचिव श्री योगेश कलंत्री, तहसील सभा के सचिव मंजू लाठी आदि सन्माननीय सदस्यो ने भेंट दी। जिल्हा माहेश्वरी संगठन के कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने बड़े उस्फूर्त से सहभाग दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सुमती नवाल, सचिव मनीषा तोतला, संयोजिका ममता राठी एवं सभी सहसंयोजिका व प्रदेश माजी प्रदेश अध्यक्ष ज्योत्सना लाहोटी का सहयोग रहा।
Latest News