सामर्थ्य सोसायटी, बूंदी का ऊनी वस्त्र वितरण अभियान शुरू
सामर्थ्य सोसायटी, बूंदी द्वारा झरबालापुरा में बस्तियों में रहने वाले लोगों को ऊनी वस्त्र वितरित कर अभियान की शुरुआत की। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट हुई है, जिससे सर्द मौसम का एहसास होने लगा है। सर्द मौसम को देखते हुए ऊनी वस्त्र वितरण अभियान की शुरुआत की है। माहेश्वरी ने कहा कि ऊनी वस्त्र वितरण अभियान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे सर्द मौसम में चलेगा। साथ ही साथ सोसायटी द्वारा नेकी की दीवार की एक नई पहल की गई है। जिसमें लोग अपने घरों में रखे गर्म वस्त्र जो गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए हो सोसायटी के किसी भी सदस्य से संपर्क कर हम तक पहुंचा सकते हैं। ताकि हम उन्हें जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके। सोसायटी सदस्यों ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपनी क्षमता और संसाधनों के हिसाब से सही दिशा में योगदान करें। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी सदस्य अनीशा जैन, नम्रता शुक्ला, आशी अख्तर, शालिनी सोनी आदि उपस्थित रहे है।
Latest News