माहेश्वरी कला संस्कृति वाराणसी के सत्र 2025 के चुनाव सम्पन्न
सत्र 2025 के लिए माहेश्वरी कला संस्कृति का चुनाव दिनांक 17 दिसंबर 2024 को सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष सोनिया मारू, मंत्री अदिति लड्ढा, कोषाध्यक्ष प्रियंका सारडा का सर्वसम्मति से चयन हुआ। पर्यवेक्षक राजेश गट्टानी, विनय कोठारी एवं माहेश्वरी परिषद के मंत्री कृष्ण कुमार काबरा की उपस्थिति में मां गंगा की लहरों के बीच बजड़े पर चुनावी सभा का आयोजन किया गया जिसमें 40 सदस्याओं की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन क्रिस्टा झंवर एवं निशा कोठारी ने दिया।
Latest News