माहेश्वरी महिला मंडल प्रदेश व जिला स्तरीय सप्तम कार्यसमिति बैठक का डेगाना में हुआ आयोजन
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Thu, 19-Dec-2024 | ![]() |
|---|
माहेश्वरी महिला मंडल डेगाना के आतिथ्य में आयोजित मध्य राजस्थान प्रादेशिक महिला संगठन के तत्वाधान में नागौर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के सानिध्य में सप्तम कार्यसमिति बैठक का आयोजन माहेश्वरी भवन डेगाना मे आयोजित की गई। माहेश्वरी समाज कोषाध्यक्ष राकेश करवा ने बताया की महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा सारडा, सचिव प्रियंका भूतड़ा ने बताया की प्रदेश व जिला स्तरीय महिला मंडल की सप्तम कार्य समिति की मीटिंग का आयोजन शहर के माहेश्वरी भवन में हुआ।
इस समारोह के मंचासिन अतिथि शिखा भदादा सयुक्त मंत्री, शशि लढ्ढा प्रदेश अध्यक्ष, मनीषा बागला प्रदेश सचिव, गुंजन मोदानी प्रदेश कोषाध्यक्ष, कृष्णा मंत्री प्रदेश संगठन मंत्री, शोभा मूंदड़ा नागौर जिलाध्यक्ष, सुमित्रा सोमानी जिला सचिव, सुनीता रान्दड़ अंचल सहप्रभारी, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा सारडा, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष राधेश्याम करवा, गोपीकिशन बंग प्रदेश सभा अध्यक्ष, डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी, मधुर गिलड़ा प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष मौजूद थे। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के द्वारा भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। समाज की महिलाओ के द्वारा महेश वंदना की गई। महिला मंडल की ओर से अतिथियों का शाल व माला पहनाकर स्वागत किया गया। माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा सारडा ने स्वागत उदबोधन दिया। गुंजन मोदानी प्रदेश कोषाध्यक्ष ने आय व्यय का ब्योरा पेश किया। मंचासिन अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सयुंक्त मंत्री श्रीमती शिखा भदादा ने अपने उद्बोधन में कहा की बदलो दिशा, सुधारो दशा,बढाओ कदम नई राह पर रिश्ते और मन का सुकून पर आधारित प्रेरणास्पद कार्यशाला से महिलाओ को संबोधित किया। आयोजित मीटिंग में जिले व प्रदेश के सभी महिला पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्य शामिल हुई। आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक स्थानीय माहेश्वरी भवन में हुआ। जिसमे नागौर जिले मकराना, डीडवाना, परबतसर, कुचामन, जायल, खिवसर, मेड़ता सिटी के सभी पदाधिकारी व मध्य राजस्थान के टोंक, सवाई माधोपुर, नागौर के महिला संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारियों का सुबह 10 बजे रजिस्ट्रेशन किया गया। दोपहर 11 बजे से माहेश्वरी भवन के प्रांगण में मीटिंग का आयोजन किया। मंच का संचालन प्रियंका भूतड़ा व पूनम भूतड़ा के द्वारा किया गया। इस समारोह में विभिन्न तरह के सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया। जिसमे समाज के महिलाओ ने अपनी प्रस्तुति दी। समाज की बालिकाओं के द्वारा गीता पाठ का आयोजन किया। जिसमे जिसमे नागौर जिले व प्रदेश से आए हुए महिला पदाधिकारीयो ने भाग लिया।
Latest News

