कुचामन महिला मंडल ने किए बाबा श्याम के दर्शन
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Thu, 19-Dec-2024 | ![]() |
|---|
डेगाना शहर के माहेश्वरी भवन में आयोजित जिला व प्रदेश स्तरीय मीटिंग में आए महिला मंडल के सदस्यो ने श्याम मंदिर चांदारूण जाकर बाबा श्याम के दर्शन किए। माहेश्वरी समाज कोषाध्यक्ष राकेश करवा ने बताया कि जिला स्तरीय मीटिंग में आए कुचामन, मकराना, डीडवाना, मेड़ता, किशनगढ़, मकराना से आए श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम के दर्शन कर भजनों का आनंद लिया। सभी आए हुए श्याम प्रेमियों का श्याम मंदिर की ओर से दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरिता काबरा, कृष्ण मंत्री, मधु मंत्री, ललिता हुरकट, कांता कोठारी, मंजू करवा, पूजा मालू, सुमित्रा सोमानी, उमा खटोड़, हेमा गट्टानी, शकुंतला मंघाणिया, आशा झंवर, शारदा गट्टानी, निर्मला सोमानी सहित भक्तगण मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

