जमशेदपुर में समाज के वरिष्ठ जनों के लिए हुई चौपाल की शुरुआत

रविवार दि.15/12/2024 को अपरान्ह 3.45 बजे माहेश्वरी मंडल, जमशेदपुर के प्रांगण में प्रथम बार चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें जमशेदपुर समाज के 61 सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई। सर्वप्रथम  समाज के रांची से पधारे झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू, प्रदेश माहेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अशोक साबू, माहेश्वरी सभा रांची के अध्यक्ष श्री किशन साबू, निवर्तमान अध्यक्ष श्री शिव शंकर साबू, झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री छीतर मल धूत को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सभी ने मिलकर भगवान महेश की वंदना कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। सभी सदस्यों ने मिलकर अपना अपना स्वपरिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री जुगल किशोर माहेश्वरी और श्री पुरषोतम मूंदड़ा ने मिलकर किया। श्री छित्तर मल धूत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्री राजकुमार मारू ने बताया कि विगत दो साल से रांची में चौपाल के द्वारा एक दूसरे से मिलने, अपने उद्गार व्यक्त करने, खुल कर बात सुनने, सुनाने के साथ ही कई जगह पर जाने का भी बहुत अच्छा अवसर मिला है, जिसमें 60 साल से लेकर 83 साल तक के सदस्य काफी आनंद और सुकून महसूस करते हैं। आज परिवार में बुजुर्गो को अपने जीवन को खुशमिजाज बनाए रखने में चौपाल काफी हद तक सही कार्य कर रहा है। श्री अशोक साबू ने भी इसकी आवश्यकता और महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। श्री शिव शंकर साबू ने भी अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने बताया की परिवार को सुरक्षित बनाने के लिए अपने को माहौल के हिसाब से ढालना चाहिए। श्री किशन साबू ने भी चौपाल से अधिक से अधिक नजदीक आने और समस्या के निराकरण हेतु जोर दिया। श्री विनोद कुमार डागा और श्री डॉ. मोहन दास माहेश्वरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में कार्यक्रम को सामूहिक फोटो खिंचवा कर विराम दिया गया। अगले चौपाल की तिथि जल्द से जल्द घोषित करने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर अल्पाहार का आनंद उठाया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन