माहेश्वरी समाज फारबिसगंज के द्वारा ऋषि पंचमी समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया
माहेश्वरी समाज फारबिसगंज के द्वारा ऋषि पंचमी समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर माहेश्वरी समाज की बहनों ने अपने-अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध कर उन्हें सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर माहेश्वरी महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष व समाज सेविका सुनीता लढ़ा ने बताया कि वर्तमान में माहेश्वरी समाज छह न्याति समाज के नाम से भी जाना जाता है। पारीक, दाधीच, सारस्वत, गौड़, गुर्जर, गौड़, सिखवाल आदि एवं डीडू माहेश्वरी, थारी माहेश्वरी, धाटी माहेश्वरी, खंडेलवाल माहेश्वरी समाज में रक्षा बंधन का त्यौहार ऋषि पंचमी के दिन मनाने की परंपरा है। इस परंपरा का संबंध माहेश्वरी वंशोत्पत्ति से भी जुड़ा हुआ है। मौके पर बंगाल के कालियागंज शहर से आई मंजू चांडक एवं कोलकाता से आई तारा लखोटिया ने बताया की उन्हें रक्षा बंधन पर्व का महीनों से इंतजार रहता है। माहेश्वरी समाज के श्याम माहेश्वरी, पप्पू लढ़ा ने बताया की ऋषि पंचमी को पूजा-अर्चना के उपरांत बहनें अपनी भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। ऋषि पंचमी को लेकर माहेश्वरी समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
Latest News