हैदराबाद सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी सभा की द्वितीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सम्पन्न
हैदराबाद सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी सभा की द्वितीय कार्यकारिणी बैठक 8 दिसम्बर 2024 रविवार को बशीरबाग स्थित होटल वेज पार्क में आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम महेश वंदना के बाद 2023-2024 के दौरान दिवंगत समाज बंधुओ को 1 मिनिट के मौन से श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष भगवान पंसारी गत बैठक से आज की बैठक तक किए गए कार्यों की जानकारी दी एवं सभी समाज बंधुओं एवं कार्यकारणी मंडल का साधुवाद देते हुए कहा कि नगर, जिला एवं तहसील क्षेत्रों के सभी समाज बंधुओ को अपने अमूल्य व्यक्तित्व को महकाने के लिए सद्गुण सद्भाव, सुविचार सद्व्यवहार से समाज की सेवा कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
महामंत्री राजेश मालपानी ने चालू सत्र के कार्यकाल में सम्पन्न हुए सेवा कार्यों एवं सामाजिक समारोह के विवरणों की विस्तार से प्रस्तुति देते हुए कहा अपनी यह संस्था अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अंतर्गत आती है। जिसकी दूसरे कार्यकाल की द्वितीय बैठक के वर्ष 23-24 के कार्य में दो बार सम्पन्न हुए महेश महोत्सव में प्रादेशिक संस्था के तत्वावधान एवं मंगलकामनाएं तहसील क्षेत्र के संस्थाओं के सहयोग से माहेश्वरी भवन बेगम बजार से नुमाइश मैदान तक समाज बंधुओं को एकत्रित कर शोभा यात्रा का भव्य आयोजन करते हुए रंगारंग कार्यक्रम में समावेश किए। महासभा से पधारे सभापति एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ विचार गोष्ठी के अलावा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित योग शिविर, व्याख्यान, चौपाल, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, मिशन IAS का आयोजन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण, दीपावली के उपलक्ष्य में सामान्य आय के परिवारों में उपहार वितरण एवं उच्च सभाओं द्वारा नमोदित ट्रस्टों के लाभ, तेलंगाना सरकार द्वारा EWS सर्टिफिकेट के ज्ञान, समाज की जनगणना हेतु सोशियो इकोनामिक डाटा के नियमित करने की विस्तार से प्रस्तुति दी। प्रादेशिक अध्यक्ष कैलाश डालिया ने सभी सभाओं के कार्यों की प्रगति एवं क्षमता की प्रशंसा की।
अ.भा.म.म.सभा दक्षिणांचल उपसभापति अरूण कुमार भांगडिय़ा ने समाज बंधुओं का व्यापार में उन्नति हेतु आगामी दिनों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन पर ध्यान केंद्रित किया। प्रादेशिक महामंत्री CA कन्हैयालाल राठी, महासभा के कार्य समिति सदस्य रमेश परतानी, प्रादेशिक महिला सभा की अध्यक्षा रजनी राठी, दक्षिणांचल चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश मोदानी, नारायणदास बंग एवं अन्य सभी गणमान्यों ने समाज की उन्नति एवं प्रगति हेतु अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।
जिला सभा की पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष पंकज मनियार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार करवा पवन मंत्री एवं वेणुगोपाल लोया, संयुक्त मंत्री राजेश बजाज, प्रचार मंत्री महेश (लड्डू) बंग, कार्यालय मंत्री रामदेव सारडा एवं शिवरतन बंग, प्रादेशिक प्रचार मंत्री श्यामसुंदर बियानी, संयुक्त मंत्री भरत जाजू, प्रादेशिक युवा संगठन के महामंत्री सुनील भट्टड़, तहसील क्षेत्रों से पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी मंडल से सभी ने एक साथ राष्ट्रीय गान किया। बैठक में उपस्थित सभी महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष वेणुगोपाल लोया ने किया एवं मंच संचालन रामदेव सारडा ने किया।
Latest News