बीकानेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा पिकनिक का आयोजन सम्पन्न

बीकानेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा बीकानेर के पास कावनी गांव के खेत में समिति सदस्यों द्वारा पिकनिक का आनंद लिया गया। प्रेस नोट जारी करते हुए बीकानेर जिला माहेश्वरी महिला समिति की सचिव श्रीमती विभा बिहानी ने बताया कि सुबह जल्दी खेत में पहुंचने के पश्चात सर्वप्रथम वहां की ग्रामीण महिलाओं से संपर्क कर उनके द्वारा किए जाने वाले खेती के कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा उनसे इस समय प्राप्त होने वाली फसलों के बारे में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। खेती संबंधी जानकारी प्राप्त करने के पश्चात हमने उनके साथ में संयुक्त रूप से उपल यानी थेपड़ी बनाने की कोशिश भी की। महिला समिति की सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से मिट्टी के चूल्हे पर बाजरी की रोटी तथा काकडिय़ा तथा फली की सब्जी बनाकर खाना खाने का आनंद प्राप्त किया। जिला माहेश्वरी महिला समिति अध्यक्ष कंचन राठी ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित महिला सदस्यों ने कुछ विशेष पौधे भी वहां लगाएं। इस अवसर पर महिला समिति की प्रमुख सदस्य जिनमें मुख्य रूप से निशा झंवर, श्रेया राठी, मंजू दमानी, चंद्रकला कोठारी, श्याम बाहेती, ममता राठी ,राधिका लोहिया, विभा बिहानी, कंचन राठी, प्रेमलता चांडक, दुर्गा राठी, ज्योति  दरगढ़, उषा लढ्ढा, नीलम बिनानी, सपना बागड़ी तथा कौशल्या चांडक आदि समिति सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन