मध्य कोलकाता माहेश्वरी सभा महिला एवं युवा संगठन के द्वारा दिवाली प्रीति सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न

मध्य कोलकाता माहेश्वरी सभा महिला एवं युवा संगठन के द्वारा स्थानीय ऐजस वेंकट हॉल में 10 नवंबर 2024 रविवार सांय को दिवाली प्रीति सम्मेलन एवं अंचल के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भगवान महेश की आराधना महिला सभा के द्वारा की गई। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के संयोजकगण अशोक डागा, प्रमोद डागा एवं मदन मूंदड़ा ने किया। भगवान महेश को माल्यार्पण महिला अध्यक्षा पुष्पा मूंदड़ा, मंत्री विजयश्री मूंदड़ा ने किया। इस आयोजन में डेवलपमेंट कूपन का भी आयोजन हुआ और उसमें 51 व्यक्तियों को चुनकर उपहार दिया गया। प्रतिभावान बच्चों का सम्मान के साथ-साथ उन बच्चों के भविष्य योजना को बच्चों ने स्वयं अपने विचारों पर प्रकाश डाला जिससे अन्य को प्रोत्साहित किया गया। इस समारोह हेतु विशेष रूप से पधारे महासभा के पूर्वांचल संयुक्त मंत्री श्री छितरमल धुत ने अपना उद्बोधन भाषण दिया। प्रादेशिक अध्यक्ष विनोद जाजू ने कहा संस्था अपने कार्यालय हेतु जो डेवलपमेंट कूपन निकले हैं उसके लिए संस्था के सभी सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद देता हूं हर संस्था का अपना एक कार्यालय होना अत्यंत आवश्यक है इस कदम में मध्य कोलकाता ने जो बीड़ा उठाया है उसके लिए हम हमेशा साथ है। श्री दिलीप लाहोटी ने महासभा द्वारा मिशन 100 आईपीएस बनाने का जो संकल्प लिया हुआ है उस पर उन्होंने आए हुए बच्चों को समझाया आने वाले समय में आप लोग इस पर ध्यान दें और इस मुहिम में जुड़े महासभा द्वारा एक और प्रकल्प सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण अभियान जो चलाया गया है उसे श्री गणेश बागड़ी ने बताया 9 साल से 26 साल तक के लड़कियों हेतु यह टीकाकरण है, आगामी 8 दिसंबर को इसका पहला चरण प्रारंभ होगा यह टीका तीन बार में पूर्ण होगा। श्री बागड़ी ने बताया इस का कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं हैं समारोह में प्रदेश के एवं अंचलों के पदाधिकारी एवं सदस्यों की अच्छी संख्या में उपस्थिति दर्ज हुई। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक अशोक डागा ने दिया की इस की जानकारी प्रमोद डागा ने दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन