श्री जयचन्द लाल करवा माहेश्वरी (JCKM) हॉस्टल, नई दिल्ली द्वारा Scholarship Award Ceremony का आयोजन सम्पन्न
दिनांक 17/11/2024 को ए बी माहेश्वरी एजुकेशनल ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा संचालित श्री जयचन्द लाल करवा माहेश्वरी (JCKM) हॉस्टल, पटेल नगर, नई दिल्ली में छात्रवृत्ति पुरस्कार कार्यक्रम (Scholarship Award Ceremony) का आयोजन किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेश चन्द लाहौटी (हैदराबाद) एवं श्री दीपक जी करवा (IAS) उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त ए बी माहेश्वरी एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री नंदकिशोर करवा, प्रबंध न्यासी श्री ब्रजमोहन राठी, कोषाध्यक्ष श्री गौरीशंकर लड्ढा और सचिव श्री राजीव मरदा उपस्थित थे।
कार्यक्रम में 30 से अधिक गणमान्य अतिथि, दानदाता, अधिकारीगण, नेक्स्ट आईएस (NEXT IAS) संस्था के अधिकारीगन एवं 50 से अधिक छात्र उपस्थित थे। मंच संचालन श्री राजीव मरदा द्वारा क्रियान्वित था। कार्यक्रम का आरम्भ श्री गणेश वंदना से हुआ। सम्मानित मुख्य अतिथि श्री सुरेशचन्द लाहौटी जी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया, श्री दीपक करवा को स्मृति चिन्ह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम करवा को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। नेक्स्ट आईएस (Next IAS) से पधारे अधिकारीगन का स्वागत किया गया व् उनके द्वारा दिए गए Scholarship Test के सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया गया।
मुख्य अतिथि श्री सुरेशचन्द लाहौटी ने अपने उद्बोधन में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री जयचन्द लाल करवा माहेश्वरी हॉस्टल (JCKM Hostel) एवं अयोध्याबाई जयचन्दलाल करवा माहेश्वरी हॉस्टल (AJKM Hostel) की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज की युवा पीढ़ी के उन्नत एवं उज्वल भविष्य के लिए इन छात्रावास का योगदान अतुलनीय है और समय समय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा छात्रों को समुचित मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। श्री दीपक करवा (IAS) ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशासनिक (Civil) एवं न्यायिक (Judicial) सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए JCKM और AJKM होस्टल्स एक वरदान है, यहां छात्रों को समुचित मार्गदर्शन, रहने-खाने की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था प्रदान की जाती है, ये ट्रस्ट वर्षों से इस दिशा में अग्रणी संस्था के रूप में कार्यरत है, समय समय पर गाइडेंस प्रोग्राम, टेस्ट, छात्रवृत्ति के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
श्री निलेश करवा ने छात्रवृत्ति प्रबंध समिति व दानदाताओं का आभार व्यक्त किया एवं छात्रवृत्ति कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया के वर्ष 2023 में आयोजित छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 13.2 लाख की राशि दी गयी एवं वर्ष 2024 में 25 लाख की राशि का प्रबंध किया गया। इसमें हैदराबाद के रायसाहब पन्नालाल हीरालाल लाहौटी ट्रस्ट द्वारा 11 लाख तथा 14 अन्य दानदाताओं द्वारा 1-1 लाख की राशि प्रदान की गई।
छात्रवृत्ति प्रबंध समिति में 11 लोग सम्मिलित थे, जिनमे 5 अधिकारीगण एवं 5 ट्रस्टी रहे। समिति का नेतृत्व श्री सुरेश काकाणी (IAS) द्वारा था व इसके अन्य सदस्य सुश्री अंकिता लाहौटी (ICLS), श्री पुनीत डागा (IRS), श्री शांतनु मलानी (IRS), श्री प्रतीक मंत्री (IRS), श्री प्रशांत लाहौटी, हैदराबाद (सह संयोजक), श्री लोकेंद्र करवा (बनारस), डाक्टर श्रीमती मधु तोतला (दिल्ली), श्री राजीव मरदा (दिल्ली), श्री निलेश करवा (दिल्ली) एवं श्रीमती रश्मि लखोटिया (दिल्ली) थे।
समिति द्वारा छात्रवृत्ति के प्राप्त आवेदनों का नेक्स्ट आईएस (NEXT IAS) संस्था द्वारा स्कॉलरशिप टेस्ट लिया गया, जिसके पश्चात आवेदन पत्र के आंकलन और इंटरव्यू के आधार पे चयनित 27 छात्रों को 12.8 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है । इसके अतिरिक्त UPSC Mains के परीक्षा तक पहुंचे हुए ३१ छात्रों को 8.6 लाख रुपए का वितरण किया गया । कुल में 58 उम्मीदवारों को 21.41 लाख का सहयोग दिया गया जिसमे 25% राशि छात्राओं को प्रदान की गई।
प्रोग्राम के संयोजक श्री सुरेश काकाणी (IAS) स्वयं उपस्थित नहीं हो सके लेकिन उनके वीडियो सन्देश को आगंतुक सभा के सामने चलाया गया जिसमे उन्होंने ट्रस्टीज, समाज और छात्रों को सम्भोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
तत्पश्चात श्रीमती रश्मि लखोटिया ने स्कालरशिप प्रोग्राम के हर श्रेणी (Early, Advance & Mains) के चयनित उम्मीदवारों का परिचय देते हुए उन्हें आये हुए दानदाता और अतिथिगन द्वारा स्कालरशिप लेटर और चेक प्रदान करवाए।
कार्यक्रम का समापन उद्बोधन करते हुए श्री प्रमोद करवा द्वारा सभी अतिथियों ,छात्रों का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत खाने का उत्तम प्रबंध किया गया।

Latest News