गायत्री परिवार द्वारा आयोजित कलश यात्रा का अहमदाबाद में हुआ स्वागत
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा अखण्ड दीप ज्योति के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारत वर्ष में ज्योति कलश यात्रा का परिभ्रमण हो रहा है। इसी क्रम में अहमदाबाद परिभ्रमण के अन्तर्गत दिनांक 3/11/2024 को शाही बाग स्थित श्री माहेश्वरी सेवा समिति अहमदाबाद के प्रांगण में ज्योति कलश यात्रा का आगमन हुआ जहां माहेश्वरी समाज के 1500 परिजनों ने स्वागत कर पूजन व दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश खटौड, चेयरमैन श्री सुरेश मूंधड़ा, मंत्री श्री कैलाश इन्नाणी, गायत्री परिवार के श्री राजेन्द्र राठी सहित समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्य व अनेक गणमान्य समाज बन्धु उपस्थित थे।
Latest News