माहेश्वरी मंडल समिति भरतपुर द्वारा अनाह गेट शमशान में किया गया वृक्षारोपण
1 दिसम्बर रविवार को माहेश्वरी मंडल समिति भरतपुर द्वारा जिला अध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी की ओर से 51 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। सभी पौधे लगभग 10 से 15 फुट के थे। इस अवसर पर करंज, पीपल, नीम, कदम्ब, पाखर आदि के पेड़ लगाए गए। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सर्वश्री राजकिशोर, ललित कुमार, जितेन्द्र, मुकेश कुमार, आशुतोष एकपिल, श्रीमती दीपशिखा भी इस अवसर पर उपस्थित रही। यह कार्यक्रम हरित ब्रज सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री विष्णु कुमार शर्मा के अनुरोध पर आयोजित किया गया। हरित ब्रज सोसायटी की शीलम सिंह, सत्येन्द्र यादव, अवनीश शर्मा, अरुण जैन, श्री भगवान, कुंवर पाल, जगदीश शर्मा, अशोक गुप्ता, दलवीर सिंह, पवन भारद्वाज आदि ने भी उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने आगे भी इस तरह के आयोजनों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षा रोपण किया जाना नितांत आवश्यक है जीवन के लिए सर्वाधिक उपयोगी कार्य वृक्षारोपण ही है प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 5 पौधे लगा कर उनका संरक्षण संवर्धन करना चाहिए।
Latest News