भूमि पेड़ीवाल, गोलूवाला का सुयश

गोलूवाला के मूल निवासी स्व. श्री गोपाल चंद व श्रीमती विजय लक्ष्मी पेड़ीवाल की सुपौत्री एवं श्री राजेन्द्र कुमार व श्रीमती मीनू (हाल निवासी श्रीगंगानगर) की सुपुत्री भूमि पेड़ीवाल के नेतृत्व में चार प्रतिभागियों की टीम ने तीन चरणों में संपन्न अंतरराष्ट्रीय स्तर की 'Switch Energy Alliance Competition' में सर्वोच्च स्थान हासिल कर देश व समाज का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 31 देशों की 132 टीमों ने भाग लिया। इस उपलब्धि पर पूरी टीम को दस हज़ार डॉलर नगद पारितोषिक के रूप में मिलेंगें। बचपन से ही प्रतिभावान विद्यार्थी के रूप में पहचान रखने वाली भूमि वर्तमान में आई.आई.टी. धनबाद में बी. टेक. में अध्ययनरत है। भूमि की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन