सामर्थ्य सोसायटी बूंदी द्वारा बाल विवाह रोकथाम पर बाणगंगा स्थित बस्ती में कार्यशाला आयोजित की।

बूंदी 22 नवंबर। सामर्थ्य सोसायटी बूंदी द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए बस्तियों में लोगों से समझाइश की गई। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन करता है। जिससे उन पर हिंसा, शोषण और यौन शोषण का खतरा बना रहता है। बाल विवाह लड़कियों और लड़कों दोनों पर असर डालता है लेकिन इसका प्रभाव लड़कियों पर अधिक पड़ता है। बाल विवाह के कारण स्त्रियों के स्वास्थ्य में गिरावट, संतुलित विकास में बाधक तथा प्रसूता और शिशु की मृत्यु दर में वृद्धि के दुष्परिणाम आज भी हम भुगत रहे हैं। मूल रूप से समाज में शिक्षा तथा जागरूकता की कमी के कारण बाल विवाह हमारे समाज में व्यापक है। माहेश्वरी ने कहा कि बाल विवाह के कई कारण होते हैं। गरीबी, सामाजिक मानदंड, आर्थिक प्रोत्साहन, मानवीय आपात स्थिति, स्कूल नहीं जाना इन सभी परिस्थितियों में बाल विवाह होने के आशंका रहती है। साथ ही सोसायटी द्वारा समझाइश के दौरान लोगों को समझाया कि बाल विवाह की लिखित या मौखिक सूचना बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस, ग्राम पंचायत के सरपंच किसी को भी दे सकते हैं और बाल विवाह को रोक सकते हैं।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन