गुलाब बाग महिला शाखा ने लगाया अन्नकूट का भोग

माहेश्वरी महिला मंडल गुलाब बाग में सोनौली चौक स्थित शिव मंदिर में भगवान गिरिराज धरण जी की गोबर से आकृति बनाकर छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। कार्तिक महीने में अन्नकूट का बड़ा महत्व है सभी अपने-अपने घरों में भी छप्पन भोग का प्रसाद बनाकर लड्डू गोपाल जी को भोग  लगाते हैं मंदिर में सभी महिलाओं ने मिलकर यह भोग प्रसाद अपने घरों से बना कर एक साथ भोग लगाया। भगवान को सुंदर-सुंदर भजनों से रिझाया फिर आरती की गई। सभी को प्रसाद बांटा गया कार्यक्रम में प्रभा सारडा, उषा मालपानी, लक्ष्मी लोहिया, सतोष बजाज, मधु बजाज, सुमिता बजाज, सरस्वती लोहिया, सरला बियानी, राधा मारू, नीता लोहिया, कंचन बिहानी, सविता लखोटिया, आशा लोहिया सहित समाज की सभी बड़ी बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन