मीनाक्षी झंवर अजमेर का राज्य स्तरीय सम्मान

महेश कल्याण समिति, अजमेर के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रेमप्रकाश झंवर की पुत्रवधु एवं निष्ठावान कार्यकर्ता श्री नितिन झंवर की धर्मपत्नी श्रीमती मीनाक्षी माहेश्वरी का जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मन्त्री महोदय श्री बी.डी. कल्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र, ताम्रपत्र एवं राशि रुपये 21000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रचार मंत्री पंकज सोमाणी ने बताया कि राज्य स्तरीय सम्मान से माहेश्वरी समाज गौरवान्वित हैं, अध्यक्ष सुरेन्द्र लखोटिया ने समिति परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ईश्वर से श्रीमती झंवर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन