दक्षिण कलकता सभा, महिला एवं युवा संगठन द्वारा दिवाली मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न

दक्षिण कलकता सभा, महिला एवं युवा संगठन द्वारा दिवाली मिलन समारोह 2024 इस्कॉन हाउस कोलकाता में 9.11.2024 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महेश व गणेश वंदना से हुआ। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि सीए सीएस सारदा, विशिष्ट अतिथि श्री विनोद फोमरा रहे। समारोह का संचालन अनिता तोसनीवाल, दक्षिण युवा सांस्कृतिक मंत्री ने किया। उनके जोशीले और उत्साही संचालन ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में बच्चों और युवाओं द्वारा नृत्य और संगीत की रंगीन प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने दिवाली के उल्लास को और बढ़ा दिया। इन प्रस्तुतियों में पारंपरिक भारतीय नृत्य और संगीत के साथ-साथ आधुनिक प्रस्तुतियों ने समाज बंधुओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, बच्चों के लिए कई तरह के गेम्स भी आयोजित की गई, जिससे कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के लोग आनंदित हुए।

कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री विनोद जाजू, सचिव श्री संपत मानधाना, उपाध्यक्ष श्री दिलीप लाहोटी और श्री गणेश बागङी ने अपने संबोधन मे सर्वाइकल कैंसर (॥क्कङ्क) वैक्सीनेशन अभियान के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह अभियान समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और महिलाओं की भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है । इसके अलावा मिशन 100 आईपीएस पर भी विस्तार से जानकारी दी व बताया कि मिशन भारतीय पुलिस सेवा (ढ्ढक्कस्) में 100 युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। इस पहल का मकसद युवाओं को समाज में सुरक्षा और न्याय की दिशा में आगे लाना है, जिससे देश की कानून व्यवस्था को मजबूती मिले। साथ ही मे इस कार्यक्रम मे वृृहत्तर कोलकाता प्रादेशिक युवा संगठन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मंधाना ने वृहत्तर कोलकाता युवा के कार्यक्रम के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला, जो युवाओं को जागरूक करने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जहां एक ओर दीपावली की खुशी और उल्लास ने माहौल को सजाया, वहीं दूसरी ओर समाज की विभिन्न पहलुओं व महासभा के कार्यक्रमों को उपस्थित समाज बंधुओ को अवगत कराया गया। जिससे यह आयोजन सिर्फ एक पारंपरिक समारोह न रहकर समाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से एक सशक्त कदम बन गया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समारोह मे सभी उपस्थित समाज बंधुओ के लिए एक प्रेरणादायक संदेश दिया, जिसमें उन्हें समाज की भलाई के लिए अधिक सक्रिय रूप से काम करने की अपील की गई। 

यह कार्यक्रम न केवल दिवाली मिलन के लिए रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल करने मे राजेश नागोरी, मुरली मनोहर मानधाना, हरीश जाजु, भगवती प्रसाद मूंदड़ा, सुमन कोठारी, रामकिशोर मानधाना, अभिषेक तोसनीवाल, संदीप मूंदड़ा, अमृततांशू मानधाना, कृष्णकांत मानधाना, शालिनी मानधाना, मधुश्री मानधाना, सीमा कोठारी, राधे श्याम कोठारी, आस्था मूंदड़ा और मोहित पचिसिया आदि पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व सदस्यो का सक्रिय योगदान रहा।

प्रदेश सभा कोषाध्यक्ष श्री किशन कुमार बिनानी, प्रदेश युवा संगठन के कोषाध्यक्ष श्री अनुराग जाजू, सीए भवरलाल राठी, नंद कुमार लढा, राजीव कुमार लखोटिया, मुरली तापडिय़ा, राधेश्याम झंवर, केदार झंवर, संजय लखोटिया आदि दक्षिण कलकता सभा, महिला, युवा, प्रदेश व सभी अंचलो के पदाधिकारीगण, सदस्यगण आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह को ओर भी यादगार बना दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन