रांची विधानसभा में परिवार की चार पीढ़ी ने एक साथ मतदान किया
झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव में रांची विधानसभा में हरमू रोड निवासी एवं माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री किशन साबू के परिवार की चार पीढिय़ां ने एक साथ मतदान किया। परिवार की प्रमुख एवं बुजुर्ग 90 वर्षीय महिला श्रीमती धापी देवी ने अपनी चौथी पीढ़ी के 20 वर्षीय परपौत्र उज्जवल साबू के अलावा दूसरी पीढ़ी की श्रीमती किरण साबू एवं तीसरी पीढ़ी की श्रीमती नेहा साबू एवं अन्य सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Latest News