दीपावली के पावन पर्व पर काल्या परिवार द्वारा गुलाबपुरा के समस्त परिवारों में किया गया मिठाई का वितरण
नगर पालिका गुलाबपुरा के चेयरमैन सुमित काल्या व अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या के परिवार बसन्तीलाल मनोरमा देवी काल्या परिवार द्वारा गुलाबपुरा क्षेत्र में निवासरत समस्त परिवारों में दीपावली के पावन पर्व पर मिठाई का वितरण किया गया। इस हेतु लगभग 12750 मिठाई के पैकेट का वितरण किया गया। श्री चारभुजा नाथ मंदिर में ठाकुर जी को काल्या परिवार द्वारा मिठाई का भोग लगाकर मिठाई वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया। दीपावली के दिन 1 नवंबर को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या का जन्मदिन था। राजकुमार काल्या सदैव ही समस्त पर्व, त्यौंहार और विशेष अवसर को अपने मिलने जुलने वाले और आसपास के बंधुओ के साथ मिलकर उत्सव के रूप में मनाने में विश्वास रखते हैं। नगर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या की इच्छा रही कि गुलाबपुरा क्षेत्र में निवासरत समस्त परिवारों के साथ मिलकर दीपावली का उत्सव मनाया जाए और हर परिवार के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान छाए। इस अवसर पर चैयरमैन श्री काल्या ने समस्त शहर वासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के हर परिवार का दीपावली के त्यौंहार पर मुंह मीठा होना चाहिए। विदित रहे कि काल्या परिवार सदैव से ही धार्मिक और सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों और अनुष्ठानों में बढ़ चढ़कर भाग लेते आया है, चाहे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के कार्य में योगदान देना हो, चाहे अपने पैतृक गांव में विद्यालय का निर्माण कराना हो, चाहे देश के विभिन्न स्थानो पर भवनो के निर्माण में सहयोग करना हो, ऐसे सभी समाजोत्थान कार्यों और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग हेतु अग्रणी रहा है। साथ ही हुरड़ा तहसील के समस्त गांव हुरडा आगुचा हिंदुस्तान जिंक कॉलोनी रूपाहेली भोजराज व सोड़ार में निवासरत समस्त माहेश्वरी परिवारों में भी मिठाई के पैकेट का काल्या परिवार द्वारा वितरण किया गया। इस नेक कार्य के लिए समस्त गांव व तहसील वासियों ने काल्या परिवार को साधुवाद व्यक्त किया।
Latest News