श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई का भव्य दिवाली स्नेह मिलन 'शुभोत्सव' समारोह संपन्न

श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के तत्त्वावधान में दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन दीपोत्सव रविवार, 10 नवंबर 2024 को अरुम्बाक्कम स्थित डी.जी. वैष्णव कॉलेज में हुआ। ज्ञातव्य है कि दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान फलोर ब्रदर्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें सचिव संजय मूंदड़ा ने माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक जे मूंधड़ा, मुख्य अतिथि विकाश आर्या, तमिलनाडु-केरल-पांडिचेरी प्रादेशिक अध्यक्ष प्रमोद मालपानी, ऑल इंडिया माहेश्वरी कार्यसमिति के सदस्य श्री सत्यनारायण भूतड़ा, फलोर ब्रदर्स चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री कमल फलोर, कार्यक्रम चेयरमेन श्री श्रीमोहन दम्माणी, सभा के उपाध्यक्ष श्री कमल गोइदानी, सह-सचिव श्री सुरेश भट्टर, और कोषाध्यक्ष श्री अनुराग माहेश्वरी को मंच पर आमंत्रित किया। सचिव संजय मूंदड़ा ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन एवं महेश वंदना के साथ कार्यक्रम का भव्य आगाज हुआ।  

स्वागत अभिभाषण में अध्यक्ष डॉक्टर अशोक जे मूंधड़ा ने सभी उपस्थित जनसमुदाय का तहेदिल से स्वागत किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभकामनाओं के क्रम में, तमिलनाडु-केरल-पांडिचेरी प्रादेशिक अध्यक्ष प्रमोद मालपानी, ऑल इंडिया माहेश्वरी कार्यसमिति के सदस्य श्री सत्यनारायण भूतड़ा, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता टावरी, श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष श्री किशन झंवर, श्री माहेश्वरी सत्संग समिति के अध्यक्ष श्री वल्लभ दास कंधारी, श्री माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष श्री रविंद्र डागा, माहेश्वरी युवा मंडल से श्री मदन राठी, तमिलनाडु माहेश्वरी फाउंडेशन के सचिव श्री कमल फलोर, श्री माहेश्वरी फूड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट से हरि राठी, समन्वय से श्री ममता भूतड़ा, एम सर्किल से श्री विवेक करवा और अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं।  

इस अवसर पर माहेश्वरी सभा चेन्नई की द्वि मासिक ई पत्रिका का विमोचन किया गया। साथ ही साथ माहेश्वरी सभा की वेबसाईट व बिजनेस कम मेंबर्स की डायरेक्टरी भी लांच की गई। मुख्य अतिथि का परिचय श्री हरि राठी ने प्रस्तुत किया। श्री सत्यनारायण भूतड़ा ने फू्रट्स बास्केट, श्री प्रमोद मालपानी ने साल और अशोक मूंधडा ने मोमेंटो प्रदान कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। मुख्य अतिथि विकाश आर्या ने अपने अभिभाषण में माहेश्वरी सभा चेन्नई के दिवाली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि बनने पर गर्व अनुभव किया और सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।  


कार्यक्रम के चेयरमेन श्री श्रीमोहन दम्माणी ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि माहेश्वरी समाज के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन देख सभी का सीना फूल रहा है। यह पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। तमिलनाडु, पांडिचेरी एवं केरल से वर्ष 2023-24 की दसवीं, बारहवीं एवं स्नातक परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले, साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट और डॉक्टर की उपाधि पाने वाले कुल 31 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। फलोर ब्रदर्स चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री कमल फलोर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मेधावी छात्रों के सम्मान के बाद श्री माहेश्वरी क्लब द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सराहा।  

डीजी वैष्णव कॉलेज के प्रांगण में खचाखच भरे हॉल में राजस्थान एसोसिएशन अध्यक्ष श्री प्रवीण टाटीया, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री विजय गोयल, श्री महावीर मर्दा, मारवाड़ी सम्मेलन तमिलनाडु के अध्यक्ष श्री अशोक केडिया, श्री मोहन लाल बजाज, श्री कृष्ण कुमार माहेश्वरी, श्री जेठ मल सारड़ा, श्री गौरी शंकर राठी, श्री विजय माहेश्वरी, श्री सत्यनारायण भूतड़ा, श्री देवकिशन काबरा, श्री राजन सारडा, श्री जगदीश बियानी, श्री जगदीश गोइदानी, श्री गवलदास मोहता, श्री गोपाल डागा, श्री महेंद्र बिहानी, श्री अरुण डागा, श्री चंदू टावरी, जुगल सुदा, श्री डूंगर दास बिसानी, श्री अनिल केला, श्री सुशील झंवर आदि कई विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन सचिव संजय मूंदड़ा ने दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती खुशबू नाहर व त्रिशला चांडक ने किया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन