माहेश्वरी समाज वरंगल का दीपावली स्नेह मिलन सम्पन्न

वरंगल माहेश्वरी समाज द्वारा शनिवार 9 नवंबर 2024 को मारुति कन्वेंशन, रंगमपेट में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन समाज के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर जाखोटिया की अध्यक्षता में बड़े धूमधाम से किया गया। आयोजन का शुभारंभ समाज के मंत्री रामकिशोर मनियार द्वारा अतिथियों को मंच पर आमंत्रित कर भगवान महेश की पूजा, ज्योति प्रज्वलन एवं महेश वंदना से किया गया। इस शुभ अवसर पर तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, हैदराबाद के अध्यक्ष श्री कैलाश डालिया मुख्य अतिथि एवं तापडिय़ा डायग्नोस्टिक्स के प्रबंध निदेशक डॉ. श्री राधेश्याम तापडिय़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मंच की शोभा बढ़ाई। उपाध्यक्ष श्यामसुंदर जाखोटिया ने सभागृह में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

रामकिशोर मनियार ने मंत्री रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए गत वर्ष समाज में किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रगतिशील मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष वेणुगोपाल मूंदड़ा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में उत्पन्न विभिन्न समस्याओं के बारे में अपनी चिंता जताई और सभी से आग्रह किया कि इन समस्याओं का निवारण करने में समाज के प्रत्येक सदस्य का योगदान जरूरी है। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सदस्य रमेशचंद बंग ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए महासभा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और समाज के सभी सदस्यों से निवेदन किया कि समाज द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेवे एवं समाज में योगदान भी देवें। मुख्य अतिथि कैलाश डालिया ने उपस्थित सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए महासभा एवं प्रादेशिक सभा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के सभी सदस्यों से निवेदन किया कि समाज में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसका समाधान आपस में बैठ करें एवं समाज में जरूरतमंद सदस्यों को सहायता करने में समाज और सदस्य हमेशा तत्पर रहे।

विशिष्ट अतिथि डॉ. राधेश्याम तापडिय़ा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को बताया कि अपना स्वास्थ्य ही अपने जीवन का सबसे बड़ा धन है, इसी लिए सभी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर प्रतिदिन व्यायाम योग एवं खान-पान में भी जागरूक रहे एवं जो भी 40वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं वे साल में एक या दो बार प्राथमिक टेस्ट कराएं। उपस्तिथ युवा एवं किशोरियों को ध्यान में रखते हुए बताया कि कामयाब होने की दौड़ में कामयाबी के पीछे ना भागे बल्कि काबिल बनने का प्रयास करे काबिल बनने के बाद कामयाबी अपने आप हासिल हो जाएगी। उपस्थित माता-पिता से आग्रह किया कि अपने बच्चों की तुलना किसी दूसरे बच्चों से ना करें और अपने बच्चों की प्रतिभा जानकर उन्हें प्रोत्साहित करें। इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा अभिनंदन पुरस्कार, प्रतिभा अभिनंदन सम्मान एवं 70वर्ष पार वरिष्ठजन अभिनंदन सम्मान भी किए गए। कार्यक्रम के अंत में सोना चांदी तंबोला का खेल खिलाया गया जिसमें समाज के सभी माता, बहन भाई एवं युवाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिए। मंच संचालन एवं सोना चांदी तंबोला के होस्ट डॉ. विष्णु कुमार बल्दवा ने किया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। इस आयोजन में माहेश्वरी युवा संगठन, माहेश्वरी महिला मंडल एवं प्रगतिशील मारवाडी समाज के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाया। यह जानकारी सांस्कृतिक मंत्री दामोदर लाहोटी द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन