श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई का वरिष्ठ सम्मान उत्सव समारोह संपन्न

श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई ने अपने इतिहास में पहली बार वरिष्ठ सम्मान उत्सव का आयोजन रविवार, 10 नवंबर 2024 को अरुम्बाक्कम स्थित डी.जी. वैष्णव कॉलेज में किया। यह समारोह चेन्नई माहेश्वरी समाज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान पंडितों के समूह द्वारा विष्णु सहस्रनाम पाठ से हुआ। सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक के मूंधड़ा ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की आन-बान और शान हैं। हमारी संस्कृति में वरिष्ठ जनों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे ज्ञान और अनुभव के भंडार होते हैं और हमारी सामाजिक संरचना तथा मूल्यों के संवाहक होते हैं। उनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है और यह हमारी पहचान और परंपरा का प्रतीक भी है। कार्यक्रम के संयोजक श्री गौरी शंकर राठी ने बताया कि विजया दशमी के शुभ मुहूर्त से हमने घर-घर जाकर आमंत्रण देने का कार्यक्रम प्रारंभ किया था। हमें वरिष्ठ जनों से बात करने, उनके जीवन के बारे में जानने, उनके चेहरे की खुशी देखने, उनके परिवार से मिलने, उनका आशीर्वाद लेने और अपने जमाने की बातें साझा करने का अद्वितीय अनुभव प्राप्त हुआ। आज आप सभी इतनी बड़ी तादाद में पधारे, इसके लिए सभी का दिल से स्वागत है।

सभा के सचिव संजय मूंदड़ा ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा सभी वरिष्ठ जनों का तिलक कर स्वागत करने से हुई। उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और शांति के लिए विद्वान पंडितों द्वारा विशेष आयुष हवन किया गया। सभी वरिष्ठ जनों से संकल्प लेकर हवन प्रारंभ किया गया और पूरनाहुति का कार्य सभी के हाथों द्वारा किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान था। सम्मान की श्रृंखला में सर्वप्रथम पाद पूजन किया गया, तत्पश्चात शॉल, माला और स्मृतिचिह्न देकर सभी वरिष्ठ जनों का भावपूर्ण सम्मान किया गया। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, उपस्थित सभी सदस्य भावविभोर होते गए। सभी ने इस प्रकार के कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। कार्यक्रम का समापन सभी वरिष्ठ जनों द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को सामूहिक आशीर्वाद देने से हुआ। धन्यवाद ज्ञापन सचिव संजय मूंदड़ा ने दिया और इस विशाल कार्यक्रम के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री श्रीमोहन दमानी ने किया। इस वरिष्ठ सम्मान उत्सव में सभा की सभी साथी संस्थाओं ने अपनी जिम्मेदारियों का पूर्णतया निर्वहन किया। खानपान की व्यवस्था श्री कमल गोयदानी और उनकी टीम ने संभाली।


डी.जी. वैष्णव कॉलेज के प्रांगण में खचाखच भरे गरिमामयी उपस्थियों में राजस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रवीण टाटीया, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री विजय गोयल, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री अशोक केडिया, तमिलनाडु-केरल-पांडिचेरी प्रादेशिक अध्यक्ष प्रमोद मालपानी, ऑल इंडिया माहेश्वरी कार्यसमिति के सदस्य श्री सत्यनारायण भूतड़ा, सभा के उपाध्यक्ष श्री कमल गोयदानी, कोषाध्यक्ष श्री अनुराग माहेश्वरी, सह सचिव श्री सुरेश भट्टड़, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता टावरी, श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष श्री किशन झंवर, श्री माहेश्वरी सत्संग समिति के अध्यक्ष श्री वल्लभ दास कंधारी, श्री माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष श्री रविंद्र डागा, श्री माहेश्वरी युवा मंडल से श्री मदन राठी, श्री माहेश्वरी फूड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री जयप्रकाश मालपानी, तमिलनाडु माहेश्वरी फाउंडेशन के सचिव श्री कमल फलोर, राजस्थान एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन लाल बजाज, श्री जयप्रकाश मालपानी, श्री कृष्ण कुमार माहेश्वरी, श्री महावीर मर्दा, श्री नवल राठी, श्री जेठ मल सारड़ा, श्री गौरी शंकर राठी, श्री विजय माहेश्वरी, श्री सत्यनारायण भूतड़ा, श्री देवकिशन काबरा, श्री राजन सारड़ा, श्री जगदीश बियानी, श्री जगदीश गोइदानी, श्री गवलदास मोहता, श्री शिव प्रकाश बाहेती आदि कई विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन