तिनसुकिया माहेश्वरी समाज का सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 10 नवम्बर का कार्यक्रम मदन प्रवीण करनानी, तिनसुकिया के निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 27 सदस्यों ने भाग लिया। गणेश जी भगवान की प्रतिमा के सामने अगरबत्ती जलाकर कार्यक्रम शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में दीपावली प्रिति सम्मेलन के 6 संयोजक के अलावा विशेष रुप से कार्य संभालने वाले 2 सदस्य व अंचल के समाज बंधुओं की अच्छी उपस्थिति के लिए सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को और शानदार करने के लिए उपस्थित सदस्यों ने अपनी अपनी राय दी, जिसको आगे होने वाले कार्यक्रमों में जीतना संभव होगा, शामिल करने की चेष्टा करेंगे। समाज के सदस्यों की शीघ्र ही फोन डायरी तैयार करने के लिए युवा सगंठन के अध्यक्ष गिरिश पेड़ीवाल को जिम्मेदारी दी गई। माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया अंचल का पिकनिक का प्रोग्राम 5 जनवरी 2025 को करने को हर्ष ध्वनि से सभी ने स्वीकार किया। इस कार्यक्रम को सुन्दर तरीके से आयोजित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
Latest News