महेश माहेश्वरी सोसायटी, उदयपुर का दीपावली स्नेेह मिलन समारोह एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
महेश माहेश्वरी सोसायटी, उदयपुर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं प्रतिभावान विद्यार्थियो का सम्मान समारोह - 2024 का आयोजन दिनांक 10 नवम्बर माहेश्वरी सेवासदन, तीज का चौक, धानमंडी, उदयपुर में सम्पन्न हुआ। प्रचार प्रसार मंत्री अनिल कुमार सोमानी ने बताया की मुख्य अतिथि श्री रामप्रसाद मून्दड़ा थे एवं अन्य उपस्थित अतिथि श्री जमनेश धुप्पड़, श्री शैलेश माहेश्वरी, श्री राजेश अजमेरा, श्री अमित तोषनीवाल, श्री दिनेश दरगड़ थे। उपस्थित अतिथियो का स्वागत अध्यक्ष श्री कैलाश कालानी, सचिव श्री ब्रजगोपाल माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश मुथा, सगंठन मंत्री श्री मुकेेश मूंदड़ा, श्री गौतम सोमानी, श्री रामस्वरूप तोषनीवाल, श्री ललित लावटी, श्री मदन लावटी, श्री प्रशान्त लावटी, श्री नरेन्द्र लावटी, श्री निर्मल राठी, श्री राकेश लढ्ढा, श्री भुपेन्द्र कचोलिया, श्री नरेश देवपुरा, श्री पवन लढ्ढा आदि ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिव वंदना के साथ किया अध्यक्ष श्री कैलाश कालानी ने बताया कि इस समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमे चित्रकला, लेखन, मेहंदी, एकल नृत्य, समुह नृत्य, लघु नाटिका में छोटे बच्चों, युवक-युवतियों एवं महिला-पुरूष ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अध्यक्ष श्री कैलाश कालानी, सचिव श्री ब्रजगोपाल माहेश्वरी व मुख्य अतिथि श्री रामप्रसाद मूदड़ा ने कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों व विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री गोतम सोमानी, श्रीमती अपेक्षा कालानी एवं महिला महेश माहेश्वरी महिला सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती नीलम पेड़ीवाल ने किया व श्रीमती रेखा लावटी, श्रीमती सुनीता राठी ने सहयोग किया एवं सोसायटी अध्यक्ष श्री कैलाश कालानी ने आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन स्नेह भोज के साथ सम्पन्न हुआ।
Latest News