जिला माहेश्वरी सभा आगरा द्वारा गोवर्धन पूजा व दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित
जिला माहेश्वरी सभा आगरा द्वारा दिनांक 4 नबम्वर 2024 को गोवर्धन पूजा, अन्नकूट प्रसादी, छप्पन भोग व महारास (गरबा) एवं दीपावली मिलन समारोह विजय क्लब, विजय नगर कालोनी, आगरा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती एवं श्री आर. सी. माहेश्वरी व श्रीमती एवं श्री निश्चल माहेश्वरी द्वारा विधिवत भगवान गोवर्धन नाथ महाराज की पूजा अर्चना कर की गई। सभी समाज बंधुओं ने गोवर्धन पूजा में गिरिराज महाराज के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा लगाई। छप्पन भोग संग अन्नकूट प्रसादी ने ब्रज की महक से माहौल महका दिया।
सास्कृतिक कार्यक्रम अन्तर्गत तम्बोला का आयोजन किया गया, जिसकी संयोजिका श्रीमती एकता भूतडा्र व श्रीमती रचना भूतडा रही। तत्पश्चात महारास (गरबा) का आयोजन किया गया जिसकी संयोजिका श्रीमती आरती काहाल्या, सह-संयोजिका श्रीमती काजल गांधी, श्रीमती नेहा राठी, श्रीमती खुशबु गांधी एवं श्रीमती पूनम माहेश्वरी रही। महारास (गरबा) में सरप्राईज गिफ्ट में बेस्ट डांडिया कपल, गरबा क्वीन बेस्ट गरबा कोस्टूम, डेकोरेटिब डांडिया रखे गये थे। सभी समाज बंधुओं ने आयेाजन का बहुत ही आनन्द लिया। छप्पन भोग प्रसादी का वितरण सभी को किया गया, दीपावली मिलन में समापन अन्नकूट प्रसादी के साथ हुआ। भोजन व्यवस्था में राजीव गांधी, किशोर गांधी विशेष भूमिका रही।
Latest News