माहेश्वरी मंडल सेलम का दीपावली मिलन कार्यक्रम संपन्न
माहेश्वरी मंडल सेलम का दीपावली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में समाज बंधुओं और माहेश्वरी महिला मंडल की सबसे महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम की विशेषता में इस वर्ष सेलम के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री कैलाश सारडा को सेलम माहेश्वरी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शांता सारडा भी उपस्थित थी। यह सम्मान माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर भट्टड, सचिव श्री गोविंद चांडक के साथ अन्य गणमान्य अतिथियों श्री अमृतलाल चांडक, श्री गोपाल साबू, श्री प्रेम नारायण चांडक, श्री राजगोपाल भंडारी, श्री राम निवेश राठी आदि की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री कैलाश सारडा के विगत समय में किए गए समाज उपयोगी कार्य और उनके विभिन्न सहायता कार्यों के बारे में जानकारी युवा मंडल के अध्यक्ष सुनील केला ने सदन के समक्ष रखी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
Latest News