प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर द्वारा डेगाना माहेश्वरी नवयुवक मंडल को मिला जिला स्तरीय सम्मान
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Wed, 20-Sep-2023 | ![]() |
|---|
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के द्वारा उदयपुर जिला स्तरीय भामाशाह एव प्रेरक सम्मान समारोह का आयोजन दिनाक 11/9/2023 को राजकीय गुरु गोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में आयोजित हुआ। माहेश्वरी समाज के कोषाध्यश राकेश करवा ने बताया की उदयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में माहेश्वरी नवयुवक मण्डल डेगाना को भामाशाह सम्मान से नवाजा गया, गुरु गोविंद सिंह रा.उ.मा.वि. उदयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर पुष्पेन्द्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि विवेक कटारा, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार पटेल ने माहेश्वरी नवयुवक मण्डल डेगाना के अध्यक्ष राकेश खटोड़, सचिव आकाश करवा, कोषाध्यक्ष अमित दरक, पवन खटोड़, भावना सोनी व खुशी बल्दवा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर मेवाड़ी पगड़ी व मालाओं द्वारा स्वागत किया, सभी अतिथियों ने इतने दूर से आकर आदिवासी अंचल के स्कूलों में सामग्री वितरण करने पर भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राकेश खटोड़ ने कहा यह सम्मान पूरे डेगाना माहेश्वरी समाज के लिए गौरव का दिन है व उन्होंने पूरे माहेश्वरी का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया व इस पूरे कार्य के प्रेरणा स्रोत राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दुर्गाराम मुवाल को धन्यवाद दिया। सम्पूर्ण डेगाना माहेश्वरी समाज ने पूरी नवयुवक मण्डल टीम को बधाई दी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

