माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित
माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया द्वारा तिनसुकिया अंचल के लिए आयोजित माहेश्वरी दीपावली प्रीति मिलन समारोह महेश भवन, तिनसुकिया में बड़ी धूमधाम से 3 नवम्बर 2024 को मनाया गया, जिसमे तिनसुकिया अंचल से करीब 165 समाज बधुंओ ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलन, मंत्रोच्चार एवं भगवान महेश की वंदना व आरती के साथ किया गया।
कार्यक्रम मे नृत्य (डांस).व गायन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमे रिधिका पेड़ीवाल, दीपक, मुग्धा सारड़ा, अन्तरा जिन्दल, शौर्य व फनीश सारड़ा, एकांस करनानी, भावना बाहेती, हेयांस सारड़ा, अनिका झवंर माकुम, यश माहेश्वरी काकुपथार, दिसीता बाहेती धौला व कोलकाता निवासी सुमित्रा देवी सोनी द्वारा दीपावली व भैया-दुज की थीम पर गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति पेश की गई।
रगोली प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार रीया माहेश्वरी, दुसरा पुरस्कार नेहा बाहेती राठी धौला ने प्राप्त किया। इसके बाद हाऊजी का गेम खीलाया, जिसमें सभी सदस्यों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुरलीधर सोनी, सुनील साबु, किरण कासट, सुषमा साबु, जय चाण्डक, गरिमा पेड़ीवाल, सभी संयोजक एवं समस्त कार्यक्रम की देखरेख में रतन कुमार कलंत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भवन की लाईटिंग व स्टेज डेकोरेशन ने सभी का मन मोह लिया। अन्त में सभी ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए प्रीतिभोज का आनंद लिया।
Latest News