बोरीवली में 1 दिसंबर से खुलेगा उच्च शिक्षा के लिए गर्ल्स हॉस्टल

परमार्थ सेवा समिति, मुंबई ने दिवाली पर लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए एक वातानुकूलित गर्ल्स हॉस्टल खोले जाने की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष मनमोहन गोयनका ने कहा कि इससे 130 छात्राओं को सुरक्षित आवास और शैक्षिक सहायता मिलेगी। संस्था की तरफ से आयोजित दिवाली स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि राजेश्वरी मोदी (राज दीदी) के हाथों नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी और सीईओ आशीष चौहान को परमार्थ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि समिति पहले से ही श्रीमती रुपाली देवी मदन लाल नुवाल सेवा सदन के माध्यम से कैंसर मरीजों की सेवा में सक्रिय है। अब तक 5 हजार से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिला है। संस्था की तरफ से टाटा हॉस्पिटल में 31 दिसंबर से पहले कीमोथेरेपी सेंटर का भूमि पूजन भी किया जाएगा यह सेंटर कैंसर मरीजों के लिए विशेष राहत प्रदान करेगा। संस्था के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण बियानी ने कहा कि परमार्थ सेवा समिति केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार है जो एकजुट होकर समाज की सेवा में समर्पित है। महिला समिति की अध्यक्ष शारदा वूवना ने सनातनी संस्कारों को अपनाने पर जोर दिया। संस्था के सचिव रवि लालपुरिया ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव लाने और जरूरतमंदों को मदद पर जोर दिया। इस दौरान गोविंद सराफ, आनंद प्रकाश गुप्ता, अशोक शारदा और राजेश माहेश्वरी को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर पवन पोद्दार, प्रमिला गोयनका, राम विलास माहेश्वरी, गोपाल बियानी, सत्यनारायण अग्रवाल, मधु माहेश्वरी, राम प्रकाश वूवना, दीपक अग्रवाल, किशोर लोढ़ा, नीरज माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन